भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री चुने जाने घर में छाई खुशियां, पत्नी बोलीं- घर में दिवाली जैसा माहौल

Edited By Yaspal,Updated: 12 Sep, 2021 07:58 PM

happiness prevailed in bhupendra patel s house after being elected cm

भूपेंद्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री चुने जाने पर परिजनों की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। भूपेंद्र पटेल की बहू देवांशी पटेल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए दिवाली की तरह है। इसकी हमने कभी आशा नहीं की थी, हमारे परिवार के लिए एक पूर्ण आश्चर्य है,...

नेशनल डेस्कः भूपेंद्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री चुने जाने पर परिजनों की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। भूपेंद्र पटेल की बहू देवांशी पटेल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए दिवाली की तरह है। इसकी हमने कभी आशा नहीं की थी, हमारे परिवार के लिए एक पूर्ण आश्चर्य है, यहां तक ​​कि हमने इसे समाचारों पर भी देखा है। 

पटेल की पत्नी हेतल पटेल ने कहा कि आज घर पर दिवाली जैसा माहौल है। उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी हैं। परिवार और आस-पड़ोस के सब लोग बहुत खुश हैं। जिस तरह से वो काम करते थे उससे हमें लगता था कि उनको पार्टी कोई बड़ी ज़िम्मेदारी देंगे लेकिन हमें मुख्यमंत्री पद की उम्मीद नहीं थी।


वहीं, भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पटेल के साथ रूपाणी, भाजपा आलाकमान की ओर से भेजे गये पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा प्रह्लाद जोशी, प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल आदि उपस्थित थे। पटेल का नाम संभावित दावेदारों में नहीं चल रहा था और आज अचानक से सामने आया।

वह पार्टी विधायकों की बैठक में निर्विरोध विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज भवन पहुंचे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए पत्र सौंपा जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।'' भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के मुताबिक पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!