Edited By Pardeep,Updated: 29 Sep, 2021 11:49 PM
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा ने उज्याड़ू बल्दों का अस्तित्व स्वीकार किया। अब देखना है कि भाजपा अपने उज्याड़ू बल्दों के साथ क्या सुलूक करती है! जिन्होंने...
नेशनल डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने उत्तराखंडी अंदाज में बेहद तीखा तंज किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा ने उजाड़ू बलदों का अस्तित्व स्वीकार किया। अब देखना यह है कि भाजपा अपने उजाड़ू बलदों के साथ क्या सुलूक करती है।
जिन्होंने उत्तराखंड का ही उजाड़ू अभी-अभी भी जमकर के खाया है। रहा सवाल पंजाब से लौटे कथित उजाड़ू बलद का, यह तो भाजपा के दोस्तों तुम्हें चुनाव में मालूम पड़ जाएगा कि तुम पंजाब में किस कोठरी में जाने वाले हो! जो दूसरों के लिए अंधेरा खोजता है, नियति उसके लिए भी अंधेरे का इंतजाम करती है और समय कालचक्र ने पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा के लिए अंधेरे का इंतजाम कर दिया है।
बता दें पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद भले ही कांग्रेस के सामने मुश्किल खड़ी हो गई हो लेकिन अब कांग्रेस आलाकमान झुकने के मूड में नहीं है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी गई है। यानी नवजोत सिंह सिद्धू के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।