महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर ये बोले सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह

Edited By Yaspal,Updated: 15 Aug, 2020 09:10 PM

he said that former army chief general vk singh

क्रिकेट जगत में भारत के दो बार के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अब तक आपके प्यार और सहयोग के...

नई दिल्लीः क्रिकेट जगत में भारत के दो बार के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।“

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने फेसबुक पोस्ट पर कहा कि बुलंदी पर पहुंचने से अधिक कठिन होता है बुलंदी पर टिके रहना। जब भारतीय क्रिकेट में वह विश्वास पनप रहा था कि वह विश्व विजेता बन सकता है तब धोनी ने टीम की बागडोर संभाली। एक अच्छा नेतृत्व वही होता है जो टीम की गति तो संभाले ही साथ ही भविष्य पर भी एक आंख गड़ा कर रखे।“

वीके सिंह ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "धोनी ने यह उत्तरदायित्व तो अच्छे से निभाया ही, साथ में विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एक ऐसी भूमिका निभाई जिससे भारतीय टीम विश्व की सबसे संतुलित टीमों में से एक बनी। आज माही ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, मगर उनका प्रवेश भारतीय दिग्गजों के महकमे में हो रहा है जो एक बहुत ही विशिष्ट उपलब्धि है। धन्यवाद माही।"

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!