भविष्यफल: शुक्र-गुरु ने सूर्य को रखा है जकड़, किस राशि की बढ़ेगी आर्थिक पकड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 08:22 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दी॰ 05.11.17 रविवार चंद्र मेष राशि व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग रक्तांबरी, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय सुप्रसन्नाय नमः ॥ इस सूर्य मंत्र से जीवन से प्रसन्नता आती...

आज का शुभाशुभ: रविवार दी॰ 05.11.17 रविवार चंद्र मेष राशि व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग रक्तांबरी, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय सुप्रसन्नाय नमः ॥ इस सूर्य मंत्र से जीवन से प्रसन्नता आती हैं।


आज का विशेष उपाय: आर्थिक समृद्धि के लिए शक्कर व हल्दी मिले जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।


मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।


वृष: कार्यसफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।


मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। सोशल वर्क में रुचि बढ़ेगी। बिजनैस में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।


कर्क: दांपत्य सुख की प्रचुरता रहेगी। कड़ी मेहनत से सभी कार्य हल होंगे। खान-पान पर ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद थकान रहेगी।


सिंह: सभी काम आसानी से बनेंगे। भीतरघात के संकेत हैं। अचानक कार्यों में रुकावट आएगी। शाम तक फाइनैंशियल प्रॉब्लम हल होगी।


कन्या: हर कार्य में यश मिलेगा। परिवारजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।


तुला: प्रेमी संग हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। मन खुश रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडैंटस हेतु समय अच्छा है।


वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियों वश दुखी रहेंगे। स्वजनों से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होगा। मानहानि के संकेत हैं।


धनु: एक्टिव रहने से पैसे की परेशानी सुलझेगी। खास व्यक्ति से परिचय बिजनैस में लाभ देगा। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।


मकर: भाई-बहन से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। विदेश से गुडन्यूज मिलेगी। पूंजी निवेश हेतु अच्छा दिन है।


कुंभ: निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा।


मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सोशल वर्क में व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तेदारों से अनबन होगी।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!