Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Oct, 2018 09:52 PM
स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को भी वर्कश्रों ने धरना कर अपनी आवाज बुलंद की।
कठुआ : स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को भी वर्कश्रों ने धरना कर अपनी आवाज बुलंद की। वर्करों ने कहा कि उनकी हड़ताल आज 45वें दिन प्रवेश कर गई है और वो पहले दिन से ही मांग कर रहे हैं कि उनका बकाया वेतन जारी करने सहित 2211 मेजर हेड से जोडऩे, डी.पी.सी. आदि को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वे राज्यपाल से गुहार लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे उनकी मांगों को पूरा करें ताकि वे फिर से कार्य पर लौट सकें। उन्होंने कहा कि विभाग व सरकार को पता है कि जो भी केंद्र प्रायोजित योजनाएं आती हैं उनको अंजाम तक पहुंचाने में वर्कर का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
वर्करों की मेहनत से सरकार, अधिकारियों को योजना के तहत बेहतर कर दिखाने पर पुरस्कृत तक किया जाता है। परंतु हैरानगी है कि जो वर्कर इतना कार्य करती हैं। उनकी मांगों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें हर बार वेतन को वेतन सडक़ों, गलियों पर बैठना पड़ रहा है। यही नहीं डी.पी.सी. न होने तक उनका रैंक फीमेल मल्टीपर्पज वर्कर का ही अब तक है। उन्हें नाम ए.एन.एम. का दिया गया है जबकि काम मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर का लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को गौर करना होगा।