केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की मां का निधन, AIIMS को डोनेटे की गईं आंखें...शरीर भी किया दान

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Sep, 2020 03:46 PM

health minister dr harsh vardhan mother passed away

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की माता जी का रविवार सुबह निधन हो गया है। डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट किया कि यह बताते हुए मेरा दिल टूट रहा है कि धरती पर मेरा सबसे...

नेशनल डेस्कः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां का निधन हुआ। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान एम्स, दिल्ली में संपन्न हुआ। आज दोपहर 3 बजे, मैं उनके पार्थिव देह को मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।'' उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि आपको बड़े ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि धरती पर मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी मां, का निधन हो गया है। मेरी पथ प्रदर्शक के गुजर जाने से मेरे जीवन में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे कोई नहीं भर सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले। डॉ. हर्षवर्धन की मां के निधन पर कुमार विश्वास से लेकर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!