गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, लू के थपेड़ों से लोग हुए बेहाल

Edited By vasudha,Updated: 24 May, 2018 01:36 PM

heat breal all record

उत्तर भारत में गर्मी और लू के ​थपेड़ों की मार कम होती दिखाई नहीं दे रही है। पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। दिल्ली में जहां 43 डिग्री के आसपास तापमान रहा, वहीं राजस्थान में जयपुर में 45.4 डिग्री...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में गर्मी और लू के ​थपेड़ों की मार कम होती दिखाई नहीं दे रही है। पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। दिल्ली में जहां 43 डिग्री के आसपास तापमान रहा, वहीं राजस्थान में जयपुर में 45.4 डिग्री तापमान रहा। गर्मी के इस आतंक से 27 मई तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
PunjabKesari
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर व मध्य भारत में लू की गर्म लहर के कारण इस सप्ताह पारा अधिक बढ़ेगा। विभाग ने हरियाणा, राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को तापमान में हल्की कमी देखने को मिलेगी। लेकिन 26 मई से यह फिर 44 से 45 डिग्री तक पहुंचेगा। इसके बाद 28 मई को आंधी की संभावना है लेकिन इससे तापमान में कमी नहीं आएगी।PunjabKesari

मध्यप्रदेश का श्योपुर देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इलाहाबाद में 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तरप्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। इलहाबाद विश्व विद्यालय के प्रोफेसर एसएस ओझा ने कहा कि शहर में भीष्ण गर्मी पड़ने का कारण कर्क रेखा से नजदीकी और गंगा-यमुना की रेत है। पेड़ों की कमी तपिश को और बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इससे दोपहर में लू की स्थिति बनी रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!