दिल्ली में उमस भरी रही सुबह, शाम तक बारिश की संभावना

Edited By Seema Sharma,Updated: 19 Jul, 2019 11:24 AM

heat in delhi

दिल्लीवासियों को शुक्रवार को उमस भरी सुबह का सामना करना पड़ा जहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। वहीं पंजाब के कई हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई।

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को शुक्रवार को उमस भरी सुबह का सामना करना पड़ा जहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। वहीं पंजाब के कई हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। हालांकि शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े जारी करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में 3.6 मिलिमीटर बारिश दर्ज की।

मौसम वैज्ञानिकों ने शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!