दिल्लीवासियों को कल मिल सकती है प्रचंड गर्मी से राहत, बारिश के आसार

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Jun, 2019 01:17 PM

heat rises in delhi may be rain on tomorrow

दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नई दिल्ली: दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम में सामान्य है। आर्द्रता 36 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन के उत्तरार्ध में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली शहर के लिए मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापामन 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!