दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, मानसून जल्द दे सकता हे दस्तक

Edited By vasudha,Updated: 07 Jun, 2018 12:23 PM

heat wave in delhi

राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। शाम के बाद आकाश में बादल छाये रहने का अनुमान है...

नेशनल डेस्क: राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। शाम के बाद आकाश में बादल छाये रहने का अनुमान है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत रहा। 
PunjabKesari
दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बादल छाए रहे। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के अनुसार प्री-मानसून एक्विटी इस बार दिल्ली में काफी प्रभावी रहेगी और यह 15 जून से शुरू हो जाएगी। 22 जून तक मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। 

PunjabKesari
बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, बनारस का 26 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 26.4 डिग्री और झांसी का 27 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!