अगले एक सप्ताह तक लू चलने का अनुमान, 48 डिग्री तक पहुंचा पारा

Edited By Seema Sharma,Updated: 30 May, 2019 12:37 PM

heat waves on high mercury touched 48 degree

देश के विभिन्न हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही है और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का कहर जारी है और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। देश के विभिन्न हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर के कुछ हिस्सों में लू चलने के साथ ही तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।''
PunjabKesari
मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक लू चलने का अनुमान जताया है। महाराष्ट्र में यह तापमान इस महीने का सबसे अधिकतम तापमान था। अभी कुछ और दिन लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्यियस नीचे था। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। चूरू में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है। राज्य के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने से आम जन- जीवन प्रभावित हुआ है।
PunjabKesari
बीकानेर-श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8-46.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.5, कोटा में 45.3 और बाड़मेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेलंगाना में भी लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां आदिलाबाद शहर में लगातार दूसरे दिन भी तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
PunjabKesari
हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में बुधवार को इस मौसम का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!