दिल्ली: भीषण गर्मी से हुआ लोगों का बुरा हाल, 43 डिग्री तक पहुंचा पारा

Edited By Seema Sharma,Updated: 28 May, 2019 02:26 PM

heavy heat in delhi temperature reached 43 degree

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि सुबह 8:30 बजे शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि सुबह 8:30 बजे शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता का स्तर 36 प्रतिशत दर्ज किया गया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
PunjabKesari
मौसम अधिकारियों ने इससे पहले अनुमान जताया था कि इस सप्ताह पारा ऊपर चढ़ना जारी रहेगा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा था कि मई के शेष दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कुछ भागों में लू चल सकती है।

PunjabKesariPunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!