मुंबई में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस से राहत

Edited By Seema Sharma,Updated: 07 Sep, 2020 02:41 PM

heavy rain in mumbai

मुंबई के कुछ हिस्सों और निकटवर्ती इलाकों में देर रात और सोमवार सुबह गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में पिछले कुछ दिनों में बारिश न होने की वजह से तापमान और उमस बढ़ गई थी। नगर निगम के एक अधिकारी...

नेशनल डेस्क: मुंबई के कुछ हिस्सों और निकटवर्ती इलाकों में देर रात और सोमवार सुबह गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में पिछले कुछ दिनों में बारिश न होने की वजह से तापमान और उमस बढ़ गई थी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 31.21 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 10.58 मिमी और 4.35 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इससे लोकल ट्रेन और बस सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं क्योंकि शहर में कहीं भी पानी नहीं भरा है।

 

अधिकारी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के हवाले से बताया कि शहर और उसके उपनगरों में शाम या रात को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। IMD के मुंबई केन्द्र के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने कहा, ‘‘तड़के जोरदार बिजली कड़क रही थी। पूरे कोंकण क्षेत्र में घने बादल छा गए। तटीय क्षेत्र में अगले तीन-चार घंटे यह स्थिति बने रहने की संभावना है।'' 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!