मुंबई में भारी बारिश से 3 मरे, जमीन धंसने से मलबे में फंसी 15 कारें

Edited By Seema Sharma,Updated: 25 Jun, 2018 09:31 PM

heavy rain in mumbai and alert also in gujarat

मुंबई में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारी बारिश के कारण यहां और नजदीक के ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने आज बताया कि मुंबई और ठाणे में रातभर और आज सुबह तक बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे उप...

मुंबई/अहमदाबादः मुंबई में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारी बारिश के कारण यहां और नजदीक के ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने आज बताया कि मुंबई और ठाणे में रातभर और आज सुबह तक बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे उप नगरीय रेलगाड़ियों की रफ्तार कम हो गई और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई में वडाला के एनटॉप हिल इलाके में एक परिसर का बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया।
PunjabKesari
जमीन धंसने से मलबे के नीचे करीब 15 कारें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई।
PunjabKesari
ठाणे जिले के नगरीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात सवा दो बजे एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए। कदम ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिले में 222.81 मिली बारिश हुई। मुंबई के मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है। उन्होंने बताया कि शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है। 
PunjabKesari
गुजरात में भारी वर्षा की चेतावनी
गुजरात में मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला आज भी जारी है और राज्य के कई स्थानों पर रविवार को बारिश हुई जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान भी कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। सूरत, अहमदाबाद, अमरेली, भावनगर, वेरावल, सुरेन्द्रनगर, वडोदरा समेत कई स्थानों पर कल वर्षा हुई। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह तक कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। उधर, राज्य में उपस्थित एनडीआरएफ की लगभग 10 टीमों को भी एहतियाती तौर पर सतर्क कर दिया गया है।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!