मुंबई में आज सुबह से हो रही भारी बारिश, IMD ने जताई शाम को हाई टाइड की संभावना

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Jun, 2021 02:08 PM

heavy rain in mumbai since morning

तीन दिन की राहत बाद मुंबई और उसके उपनगरों में बुधवार को तड़के बारिश फिर शुरू हो गई। हालांकि अभी तक कहीं से भी भारी जलभराव की खबर नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर और उसके उपनगरों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान...

नेशनल डेस्क: तीन दिन की राहत बाद मुंबई और उसके उपनगरों में बुधवार को तड़के बारिश फिर शुरू हो गई। हालांकि अभी तक कहीं से भी भारी जलभराव की खबर नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर और उसके उपनगरों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। साथ ही शाम को हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक उपनगरीय ट्रेन सेवाओं के साथ ही बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कहा कि मुंबई, उसके पश्चिमी उपनगरों और पूर्वी उपनगरों में बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में क्रमश: 28.55 मिलीमीटर, 19 मिमी. और 17.52 मिमी. बारिश हुई।

PunjabKesari

एक अधिकारी ने बताया कि शहर और उपनगरों में सुबह से लगातार बारिश होने के बावजूद किसी भी निचले इलाके से भारी जलभराव की कोई खबर नहीं है। निकाय अधिकारियों ने कहा कि समुद्र में शाम को 4 बजकर 13 मिनट पर 4.05 मीटर ऊंची लहरें (हाई टाइड) और रात को 10 बजकर 23 मिनट पर 1.95 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। मुंबई में मानसून के दस्तक देने पर पिछले हफ्ते शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई थी जिससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और ट्रेन तथा बस सेवांए बाधित हो गई थीं। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के अलावा रविवार से कोई खास बारिश नहीं हुई।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!