mahakumb

45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, चक्रवात के चलते इन 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Nov, 2024 09:22 PM

heavy rain warning in these states due to cyclone

देश में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान "फेंगल" दस्तक देने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि इस चक्रवात से कई राज्यों में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही IMD ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

नेशनल डेस्क: देश में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान "फेंगल" दस्तक देने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि इस चक्रवात से कई राज्यों में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही IMD ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

चक्रवात का प्रभाव और संभावित स्थिति
हिंद महासागर और दक्षिण अंडमान सागर के पास एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से 23 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है। यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 2 दिनों में यह डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद यह तमिलनाडु और श्रीलंका के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकता है।

कहां-कहां होगी भारी बारिश?

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल: 25 नवंबर को भारी बारिश के साथ तेज़ हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होगी।
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 22 नवंबर को बारिश होने के आसार।
  • तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश: 25-27 नवंबर के बीच मूसलाधार बारिश का अनुमान।
  • केरल: 26-27 नवंबर को भारी बारिश का खतरा।

मछुआरों के लिए चेतावनी

आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। इन इलाकों में तेज़ हवाओं और उबड़-खाबड़ समुद्र की चेतावनी दी गई है:

  • दक्षिण अंडमान सागर: 22-24 नवंबर
  • दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी: 22-25 नवंबर
  • लक्षद्वीप और दक्षिण केरल तट: 24-25 नवंबर

तेज हवाओं का खतरा

चक्रवात फेंगल के कारण हवाएं 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इससे आसपास के तटीय क्षेत्रों में नुकसान हो सकता है।

सावधानियां और तैयारियां

  • लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
  • मछुआरे इन इलाकों में समुद्र में न जाएं और तटीय इलाकों के निवासी सुरक्षित स्थानों पर रहें।
  • संबंधित राज्यों की सरकारों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!