देश में भारी बारिश से हालात बेकाबू, कई राज्यों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Edited By vasudha,Updated: 13 Jul, 2019 11:24 AM

heavy rains in the country

देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि सड़के नदियों में तबदील हो गई हैं। नदियों के उफान पर आने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है...

नेशनल डेस्क: देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि सड़के नदियों में तबदील हो गई हैं। नदियों के उफान पर आने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी बारिश के आसार हैं।

PunjabKesari
बारिश ने पंजाब और हरियाणा के बड़े हिस्सों को भी प्रभावित किया, जिससे अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। पूर्वोत्तर में, असम में छह लोगों की मौत हो गई, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो-दो लोगों ने अपनी जान गंवाई। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के पानी से जूझ रहे असम राज्य के 33 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां बाढ़ से छह लोगों की मौत हुई है और 8.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 
PunjabKesari

पश्चिम बंगाल में सेतीझोरा और कालीझोरा के बीच लगभग पांच स्थानों पर पहाड़ियों का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है और राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने उत्तर बंगाल में सामान्य जीवन को खतरे में डाल दिया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो रही है और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहा है। न्यूजलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में पैसेंजर ट्रेन सेवा रोक दी गई है। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के कारण वापी और वलसाड जिले में उमरगाम के कई इलाके जलमग्न हो गए जिससे सामान्य जनजीवन बाधित हो गया।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!