Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 02:19 PM
बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर में शुक्रवार को बम मिलने से तनाव की स्थिति फैली हुई है। इसके चलते पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह बम उस समय बरामद किया गया जब बौद्ध गुरु दलाई लामा बोधगया में मौजूद हैं। 21 को बिहार सरकार...
पटनाः बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर में शुक्रवार को बम मिलने से तनाव की स्थिति फैली हुई है। इसके चलते पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह बम उस समय बरामद किया गया जब बौद्ध गुरु दलाई लामा बोधगया में मौजूद हैं।
21 को बिहार सरकार द्वारा दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है उसको देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहें हैं।
जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई 2013 में हुए ब्लास्ट के आरोपी आतंकियों से इस मामले के बारे में पूछताछ की गई। गया में बरामद हुए बम को डिफ्यूज करने के लिए एनआइए टीम का इंतजार किया जा रहा है।