Edited By vasudha,Updated: 18 Nov, 2019 01:10 PM
हैदराबाद के बंजाराहिल्स पुलिस स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उसने महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की भी की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है...
नेशनल डेस्क: हैदराबाद के बंजाराहिल्स पुलिस स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उसने महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की भी की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्य रात्रि पुलिस को बंजारा हिल्स रोड नंबर 10 पर एक महिला पब के पास पड़ी हुई मिली, जिसे पुलिसर्मी थाने में ले आए। होश में आने के बाद महिला ने हंगामा करना शुरु कर दिया। उसने वहां से भागने की काशिश जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने अपना आपा खो दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नशे में धुत लड़की पास खड़ी महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार देती है। इतना ही नहीं उसने एक महिला कांस्टेबल को दांतों से काट दिया तो वहीं दूसरी के गले को नाखूनों से खरोच दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उस पर काबू पा लिया। जांच में महिला ने बताया कि वह नागालैंड की रहने वाली है. माधापुर के एक आईटी कंपनी में काम करती है।