मुंबई में मानसून की सबसे ऊंची हाईटाइड, 5 मीटर की ऊंचाई पर उठी लहरें

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Jul, 2018 02:34 PM

highest high tide of monsoon in mumbai

मुंबई में मूसलाधार के बाद अब रिमझिम बरसात हो रही है। वहीं मुंबई में मॉनसून की सबसे ऊंची लहरें उठ रही हैं। लहरों की ऊंचाई करीब 5 मीटर तक है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी चेतावनी जारी की थी। हाजी अली दरगाह के तरफ जाने वाले रास्ते में पानी का बहाव तेज...

मुंबईः मुंबई में मूसलाधार के बाद अब रिमझिम बरसात हो रही है। वहीं मुंबई में मॉनसून की सबसे ऊंची लहरें उठ रही हैं। लहरों की ऊंचाई करीब 5 मीटर तक है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी चेतावनी जारी की थी। हाजी अली दरगाह के तरफ जाने वाले रास्ते में पानी का बहाव तेज है।
PunjabKesari
बीएमसी आपदा प्रबंधन ने मुबईवासियों को समुद्र किनारे जाने से मना किया है। वहीं इससे शनिवार को आए हाई टाइड के कारण अरब सागर ने करीब 15 मैट्रिक टन कचरा उगला।
PunjabKesari
मरीन ड्राइव पर भी हाई टाइड ने समुद्र का 9 टन कचरा साइडवॉक पर लाकर फेंक दिया। सड़कों पर कचरा आने के कारण बीएमसी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि मरीन से सबसे ज्यादा कचरा निकला। उन्होंने कहा कि यह कचरा इतना अधिक था कि एक लेन के ट्रैफिक को बंद करना पड़ा। शनिवार को हाई टाइड 4.96 मीटर रिकॉर्ड हुआ।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!