Himachal Pradesh Exits polls: भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला, जानें किसकी बनेगी सरकार?

Edited By Yaspal,Updated: 05 Dec, 2022 07:13 PM

himachal pradesh exits polls close fight between bjp and congress

हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को चुनाव हुआ था। अंतिम नतीजे 8 दिसंबर को सामने आएंगे

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को चुनाव हुआ था। अंतिम नतीजे 8 दिसंबर को सामने आएंगे। आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। एक बार फिर हिमाचल में सरकार परिवर्तन होता नजर आ रहा है।

आजतक इंडिया-माय एक्सिस एग्जिट पोल के अनुसार, हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 44 फीसदी वोट मिलने सकते हैं। आम आदमी पार्टी को 2 फीसदी ही वोट मिल सकते हैं। सीटों की बात करें तो भाजपा को 24-34 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती हैं। आप का खाता भी नहीं खुलेगा।

रिपल्बिक भारत-पीएमएआरक्यू के मुताबिक, 34-39 से सीटें भाजपा को मिल सकती है। कांग्रेस को 28-33 सीटें और आप को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। NewsX के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 32-40 सीटें, कांग्रेस को 27-34 सीटें, आप को शून्य सीटें मिल सकती हैं। Zee के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल में 40 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। कांग्रेस को 28-30 सीटें ही मिलने का अनुमान जताया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!