चुनावों की देन हैं हिन्दू टेरर और इस्लामिक आतंक जैसे शब्द : लाल सिंह

Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Apr, 2019 12:55 PM

hindu terror is election words said lal singh

डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन चौधरी लाल सिंह ने कहा कि चुनावों में ऐसे-ऐसे शब्दों का जन्म होता है जो समाज और लोगों को धर्मों के नाम पर बांटते हैं।

जम्मू : डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन चौधरी लाल सिंह ने कहा कि चुनावों में ऐसे-ऐसे शब्दों का जन्म होता है जो समाज और लोगों को धर्मों के नाम पर बांटते हैं। सिंह ने कहा कि हिन्दू टेरर हो या इस्लामिक आतंक, यह शब्द चुनावों के दौरान ही सामने आते हैं और इससे जम्मू संभाग में ही नहीं बल्कि पूरे देश लोगों को बाटने का काम किया जा रहा है और जब चुनाव पूरे हो जाएंगे तो पार्टियां सब भूल जाएंगी और याद नहीं रखेंगी कि लोगों की समस्याएं क्या हैं।


लाल सिंह कांग्रेस के  पूर्व सांसद रह चुके हैं और फिर उन्होंने भाजपा की टिकट पर एमएलए का चुनाव लड़ा और मंत्री भी रहे। पिछले वर्ष उन्होंने भाजपा के मंत्री पद से इस्तीफा दिया और खुद का संगठन बना लिया। चह जम्मू-पुंछ और उधमपुर-डोडा , दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने विभिन्न जगहों पर रैलियों को संबोधित करते हुये कहा कि जम्मू संभाग में धार्मिक सौहार्द बना हुआ है। वैष्णो देवी की यात्रा हिन्दूओं के मुसिल्म करवाते हैं। यह सौहार्द ही है। उन्होंने मौजूदा सांसद पर आरोप लगाये कि उन्होंने जम्मू की विरासतों को सहेजने का काम नहीं किया और न ही लोगों की समस्याओं से कोई नाता रखा, बस वोट की बटोरे पर दिल्ली भाग गये।
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!