इतिहास: आज के दिन एप्पल ने लांच किया था पहला फोन

Edited By Anil dev,Updated: 29 Jun, 2018 10:24 AM

history apple phone shakespeare china sachin tendulkar

महंगे फोन रखना आज के नौजवानों का शगल है और इनमें एप्पल के फोन सबसे आगे हैं। अमेरिका की फोन बनाने वाली इस कंपनी ने अपने मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों से बहुत कम समय में दुनिया में तहलका मचा दिया। एप्पल का पहला फोन 29 जून 2007 को लांच किया गया था।

नई दिल्ली: महंगे फोन रखना आज के नौजवानों का शगल है और इनमें एप्पल के फोन सबसे आगे हैं। अमेरिका की फोन बनाने वाली इस कंपनी ने अपने मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों से बहुत कम समय में दुनिया में तहलका मचा दिया। एप्पल का पहला फोन 29 जून 2007 को लांच किया गया था। इसके अलावा 29 जून को ही हमारे देश में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यह दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। भारतीय और वैश्विक संदर्भ में बात करें तो 29 जून कई और ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। देश और दुनिया में आज के दिन की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-      

 

  • 1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त। 
  • 1757 : मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओडि़शा के नवाब की गद्दी संभाली।  
  • 1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉॢडंग की गई। 
  •  1913 : यूनान र्सिबया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गाारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है। 
  • 1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर दस्तखत किए। 
  • 1974 : सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली। 
  •  1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।   
  • 2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति। 
  •  2005- भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।  
  • 2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए। 
  • 2007 : आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
  •   2008 : दुनिया में पहली बार एक पुरुष ने बेटी को जन्म दिया।  
  •  2013 : कैलिफोॢनया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!