इतिहास: आज ही के दिन हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना

Edited By Anil dev,Updated: 24 May, 2018 12:12 PM

history of the day ahmed khan muhmadine anglo oriental school poland british

पिछले दिनों जिन्ना की तस्वीर लगाने को लेकर चर्चा में रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना आज ही के दिन हुई थी। सर सैयद अहमद खान ने जब इस विश्वविद्यालय की स्थापना की उस वक्त इसका नाम मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल रखा गया था। आज के दिन की भारत...

नई दिल्ली: पिछले दिनों जिन्ना की तस्वीर लगाने को लेकर चर्चा में रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना आज ही के दिन हुई थी। सर सैयद अहमद खान ने जब इस विश्वविद्यालय की स्थापना की उस वक्त इसका नाम मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल रखा गया था। आज के दिन की भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 

     

  • 1543 : पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन, जिन्होंने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते है। 
  • 1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी। 
  • 1875 : सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है। 
  • 1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोडऩे वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया। 
  • 1915 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया। 
  • 1931 : पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
  •  1959 : साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया। 
  • 1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत। 
  • 1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं। 
  • 1994 : मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु। 
  • 2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
  •  2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!