आज के दिन बनाया गया था अमेरिकी बम वर्षक विमानों ने बगदाद के रिहायशी इलाकों को निशाना

Edited By Anil dev,Updated: 13 Feb, 2019 10:36 AM

history of the day america airplane east india company iraq

इतिहास गवाह है कि युद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ। इसके बावजूद इतिहास के ढेरों पन्ने युद्ध और हमले की घटनाओं भरे पड़े हैं। किन्हीं दो देशों के बीच किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाता है

नई दिल्ली: इतिहास गवाह है कि युद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ। इसके बावजूद इतिहास के ढेरों पन्ने युद्ध और हमले की घटनाओं भरे पड़े हैं। किन्हीं दो देशों के बीच किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि हमला केवल सैन्य ठिकाने पर ही हो और उसमें नागरिकों की जानमाल का नुकसान न हो। 1991 में 13 फरवरी को अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने कथित रूप से इराक के रिहायशी इलाकों पर बमबारी की, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अमेरिका ने दावा किया कि उसने सैनिक बंकर को निशाना बनाया था, जबकि इराक का आरोप था कि अमेरिका ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। मरने वालों में बहुत से बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। देश दुनिया के इतिहास में 13 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 
 

  •      
  • 1856 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध पर भी कब्जा जमाया 
  • 1879 : स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली सरोजनी नायडू का जन्म। 
  • 1945 : सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन के युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया। युद्ध में एक लाख 59 हजार लोग मारे गये। 
  • 1959 : बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई और देखते ही देखते यह दुबली पतली सुंदर सी गुडिय़ा दुनियाभर की लड़कियों की पहली पसंद बन गई। 
  • 1966 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया.
  • 1991 : इराक की राजधानी बगदाद पर अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने बम बरसाए। इराक ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिका ने इससे इंकार किया और उसे सैन्य बंकर करार दिया। 
  •  2001 : मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई। 
  • 1960 : फ्रांस ने सहारा के रेगिस्तान में पहला परमाणु बम परीक्षण किया।  
  • 2010 : अफगानिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने अफगानिस्तान के माजराह इलाके को तालिबान के कब्जे से छुड़ाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!