आज के दिन हुआ था भाषाई आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य का गठन

Edited By Anil dev,Updated: 01 Oct, 2019 10:30 AM

history of the day andhra pradesh kolkata nigeria

इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर दिन का अपना एक खास महत्व है क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है।

नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर दिन का अपना एक खास महत्व है क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है। इस दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करें तो यही वह दिन है जब लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 14 बरस से बढ़ाकर 18 बरस और लड़कों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 बरस तय किया गया। देश दुनिया के इतिहास में एक अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
 

  • 1574 : सिख गुरू अमर दास जी का निधन।
  • 1847 : एनी बेसेंट का लंदन में जन्म।
  • 1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई। 
  • 1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म। 
  • 1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना। 
  • 1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत। 
  • 1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा। 
  • 1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना। 
  • 1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वल्र्ड रिजार्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया। 
  • 1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 बरस की गई। 
  • 2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल। 
  • 2017 : लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!