आज के दिन भारत ने किया था अपना पहला मंगलयान अंतरिक्ष में रवाना

Edited By Anil dev,Updated: 05 Nov, 2019 10:47 AM

history of the day andhra pradesh mangalyaan panipat

देश के अंतरिक्ष विज्ञान इतिहास में पांच नवंबर का दिन एक खास उपलब्धि के साथ दर्ज है। भारत ने 5 नवंबर, 2013 को अपना पहला मंगलयान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष...

नई दिल्ली: देश के अंतरिक्ष विज्ञान इतिहास में पांच नवंबर का दिन एक खास उपलब्धि के साथ दर्ज है। भारत ने 5 नवंबर, 2013 को अपना पहला मंगलयान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अपने पीएसएलवी के माध्यम से इसे प्रक्षेपित किया। इसके साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने एक नया अध्याय लिख दिया। इसके साथ ही भारत मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई देश और पहले प्रयास में ही पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना। सबसे कम लागत में तैयार यह अंतरिक्ष यान 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंचा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल की कक्षा में प्रवेश करने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। देश दुनिया के इतिहास में पांच नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

 

 

  • 1556 : पानीपत की दूसरी लड़ाई में बैरम खान की हार के बाद भारत में मुगल ताकत बहाल। 
  • 1914 : फ्रांस और ब्रिटेन ने तुर्की के खिलाफ युद्ध छेड़ा। इससे पहले विश्व युद्ध का दायरा बढ़ा। 
  • 1930 : सामाजिक आलोचक सिंक्लेयर लुइस ने साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीता। वह यह सम्मान हासिल करने वाले पहले अमेरिकी बने। 
  • 1940 : फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट अभूतपूर्व रूप से तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। 
  • 1956 : मिस्र और इस्राइल की सेनाओं के बीच स्वेज नहर के आसपास संघर्ष के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाएं मिस्र पहुंचीं। 1994 : जार्ज फोरमैन ने माइकल मूर को हराकर 45 वर्ष की आयु में विश्व हेवीवेट चैंपियन का खिताब जीता। 
  • 2006 : सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराधों पर मौत की सजा सुनाई गई। 
  • 2013 : भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरूआत की। पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!