Edited By Anil dev,Updated: 28 Dec, 2018 10:40 AM
28 दिसंबर की तारीख देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज हैं। पांच बरस पहले इसी दिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में सरकार बनाई थी।
नई दिल्ली: 28 दिसंबर की तारीख देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज हैं। पांच बरस पहले इसी दिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में सरकार बनाई थी। अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में उतरे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उतरी आम आदमी पार्टी ने पहली बार दिल्ली विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीटें जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया। इस चुनाव में आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देकर उसके सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया। देश दुनिया के इतिहास में 28 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1668 : मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी ने मुग़ल शासक औरंगजेब की कैद में यातनाएं दिए जाने के कारण दम तोड़ा।
- 1885 : बंबई (अब मुंबई) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन।
- 1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
- 1928 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार बोलती फ़ल्मि मेलोडी ऑफ लव प्रर्दिशत हुई।
- 1957 : ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित देश के सबसे बड़े बूचडख़ाने को पशुओं की फुट एंड माउथ बीमारी की वजह से बंद करने का फ़ैसला किया गया।
- 1974 : पाकिस्तान में भीषण भूकंप। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप में 5200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
- 1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने। 2003 : अमरीका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया गया।
- 2008 : भारत के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।
- 2013 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई।