इतिहास: उन्मादियों की भीड़ ने ग्राहम स्टेंस और उनके दो बेटों को जिंदा जलाया

Edited By Anil dev,Updated: 22 Jan, 2019 10:44 AM

history of the day australian shahjahan taj mahal airlines

साल के पहले महीने का 22वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 22 जनवरी 1999 को उड़ीसा के क्योंझर में उत्पाती भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जिंदा जला दिया था।

नई दिल्ली: साल के पहले महीने का 22वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 22 जनवरी 1999 को उड़ीसा के क्योंझर में उत्पाती भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जिंदा जला दिया था। इस घटना की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दी। मनोहरपुर गांव में एक भीड़ ने स्टेंस और उनके दो बेटों को उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। स्टेंस वहां करीब 30 वर्ष से कुष्ठ रोगियों के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनपर उस इलाके में धर्मांतरण करवाने का आरोप भी लगा था।  22 जनवरी के इतिहास में दर्ज देश दुनिया की कुछ और महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 
 

  • 1666 : दुनिया को ताज महल के रूप में मोहब्बत का अजीम तोहफा देने वाले मुगल बादशाह शाहजहां का निधन।
  • 1901 : महारानी विक्टोरिया का निधन। क्वीन विक्टोरिया ने1837 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी के रूप में सिंहासन संभाला और अपनी मृत्यु तक इस पर आरूढ़ रहीं।  
  • 1973 : नाइजीरिया में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 200 लोगों की मौत। 
  • 1973 : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी तौर पर मान्यता दे दी। इसे अपराध की श्रेणी से निकालते हुए अदालत ने इसे महिला की निजता का संवैधानतिक अधिकार बताया।      
  • 1980: सोवियत संघ ने सरकार-विरोधी परमाणु वैज्ञानिक आन्द्रेई सखारोव को नजरबंद किया। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव ने एक अमरीकी टेलिविकान चैनल को दिए साक्षात्कार में अफगानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाने की मांग की थी।
  • 1996 : कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से तकरीबन 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
  •  1999: ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को उन्मादियों की भीड़ ने जिंदा जलाकर मार डाला।    
  •  2001 : पाकिस्तान ने देश में तालिबान के सभी कार्यालयों को बंद किया और आतंक सरगना ओसामा बिन लादेन की संपतियों पर रोक लगा दी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!