History: आज ही के दिन पूर्व PM इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के लिए किया गया था गिरफ्तार

Edited By Anil dev,Updated: 03 Oct, 2019 10:55 AM

history of the day britain indira gandhi narendra modi

इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 3 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा। आईए जानते हैं...

नई दिल्ली:  इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 3 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा। आईए जानते हैं आज के इतिहास के बारे में। 
 

 

  • 1670 : शिवाजी ने दूसरी बार सूरत पर धावा बोला। 
  • 1831 : मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया। 
  • 1866 - इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया। 
  • 1880 : अन्नासाहेब किर्लोस्कर ने पुणे में पहले मराठी संगीत नाटक संगीत शकुंतल का मंचन किया। 
  • 1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे हरिकेन नाम दिया गया। 
  • 1952: ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। 12 बरस बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का हक मिला। 
  • 1978 : भारत का पहला परखनली शिशु कलकत्ता में पैदा हुआ। इसे आधिकारिक रूप से काफी समय बाद मान्यता मिली। 
  • 1977 : इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया। 
  • 1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया। 
  • 1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए। 
  • 1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीती। 
  • 1994: भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए अपना औपचारिक दावा पेश किया। 
  • 1995: अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया। यह मुकदमा तकरीबन एक वर्ष तक देश में हलचल मचाए रहा। 
  • 2018 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैम्पियंस ऑफ अर्थ प्रदान किया गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!