इतिहास: आज ही के दिन लगा था पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिगनल

Edited By Anil dev,Updated: 05 Aug, 2018 10:19 AM

history of the day electric traffic signals nandkumar england

सड़क पर चलते हुए आपने जगह जगह ट्रैफिक सिगनल लगे देखे होंगे। पहली इलैक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट 1914 में पांच अगस्त के ही दिन अमेरिका में लगाई गई थी और उस समय इसमें हरी और लाल रंग की लाइट ही लगाई गई थी, जिसमें एक रूकने के लिए और दूसरी चलने के लिए थी। बाद...

नई दिल्ली: सड़क पर चलते हुए आपने जगह जगह ट्रैफिक सिगनल लगे देखे होंगे। पहली इलैक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट 1914 में पांच अगस्त के ही दिन अमेरिका में लगाई गई थी और उस समय इसमें हरी और लाल रंग की लाइट ही लगाई गई थी, जिसमें एक रूकने के लिए और दूसरी चलने के लिए थी। बाद में इसमें सावधानी सूचक तीसरी पीली लाइट भी लगाई गई। पांच अगस्त की तारीख में इतिहास में दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-      
 

  • 1775 : पश्चिम बंगाल के राजा महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता अब कोलकाता में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी। 
  • 1874 : जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की 1
  • 888 - कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज की पत्नी ने इस कार से पहली बार 104 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की।
  • 1912 : जापान में टोक्यो के ङ्क्षगजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई। 
  • 1914 : अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई। 
  • 1914 : क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की। 
  • 1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था। 
  • 1921 : अमेरिका और जर्मनी ने र्बिलन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
  • 1923 : हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी बने। 
  • 1945 : अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
  •  1949 : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत। 
  • 1960 : अफ्रीकी देश बुनकिनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 
  • 1963 : रुस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की। 
  • 1991 : न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्‍ली हाईकोट में पहली महिला जज बनीं। 
  • 2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!