आज के दिन हुए थे अमेरिका और रूस अपने अपने परमाणु हथियार भंडार को आधा करने पर सहमत

Edited By Anil dev,Updated: 03 Jan, 2020 01:07 PM

history of the day gregorian calendar munshi naval kishore america

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से साल का तीसरा दिन देश और दुनिया में तमाम तरह की कई अहम घटनाओं का साक्षी रहा। इस दिन की सबसे अहम घटना यह रही कि 1993 को दुनिया की दो महाशक्तियां रूस और अमेरिका अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार...

नई दिल्ली: ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से साल का तीसरा दिन देश और दुनिया में तमाम तरह की कई अहम घटनाओं का साक्षी रहा। इस दिन की सबसे अहम घटना यह रही कि 1993 को दुनिया की दो महाशक्तियां रूस और अमेरिका अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार हो गईं। देश दुनिया के इतिहास में 3 जनवरी की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
 

  • 1836 : मुंशी नवल किशोर का जन्म।
  • 1880 : इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित। 
  • 1938 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। 
  • रूजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।    
  • 1959 : अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया। 
  • 1993: अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वह अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे। 
  • 2001 : हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की। 
  • 2004 : मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा। 
  • 2004 : मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।    
  • 2014 : अल कायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।    

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!