Edited By Anil dev,Updated: 09 Jul, 2018 10:58 AM
इतिहास के पन्नों में नौ जुलाई का दिन कुछ खास, कुछ अनोखी घटनाओं के लिए खास स्थान रखता है। वर्ष 1925 में इसी दिन वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरु दत्त का जन्म हुआ, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान...
नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में नौ जुलाई का दिन कुछ खास, कुछ अनोखी घटनाओं के लिए खास स्थान रखता है। वर्ष 1925 में इसी दिन वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरु दत्त का जन्म हुआ, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। नौ जुलाई 1875 को बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई और वर्ष 1816 में इसी दिन अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। इतिहास में नौ जुलाई की तारीख पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं और इनमें से ऐसी ही कुछ घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1816 - अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1819 - में सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म हुआ।
- 1875 - बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।
- 1925 - भारतीय अभिनेता एवं निर्देशक गुरु दत्त का जन्म हुआ।
- 1938 - भारतीय अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ।
- 1991 - दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
- 2002 - ‘आर्गेनाइजेशन आफ अफ्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
- 2004 - एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लडऩे हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
- 2011- को सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।