इतिहास: आज के दिन भारत चीन सीमा विवाद ने लिया था युद्ध का रूप

Edited By Anil dev,Updated: 20 Oct, 2018 01:06 PM

history of the day india china akbar france

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया। इसकी परिणिति 20 अक्टूबर, 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई।

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया। इसकी परिणिति 20 अक्टूबर, 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई। चीन की सेना ने 20 अक्टूबर, 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू किए। दुर्गम बफीर्ली पहाड़ियों का इलाका होने के कारण भारत ने वहां जरूरत भर सैनिक तैनात किए थे, जबकि चीन पूरे लाव-लश्कर के साथ जंग के मैदान में उतरा था। लिहाजा, यह युद्ध भारतीय सेना के लिए एक टीस बनकर रह गया। 20 अक्टूबर को देश-दुनिया के इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-  

  • 1568: मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौढ़गढ़ पर हमला किया।    
  • 1921: फ्रांस और तुर्की के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • 1962: सीमा को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत।  
  • 1973: आस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था।      
  • 1973: दलाई लामा ब्रिटेन की पहली यात्रा पर पहुंचे।  
  • 1973: वाटरगेट कांड की जांच के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन ने विशेष अभियोजक आचबाल्ड कोक्स को पद से हटाया, जिसके बाद अटार्नी जनरल एलियट रिचर्डसन और डिप्टी अटार्नी जनरल विलियम डी रूकेलशॉस ने इस्तीफा दे दिया। इसे न्याय विभाग के अधिकारियों का 'सैटरडे नाइट मैसेकर' कहा जाता है।     
  •  1983: ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री की हत्या। प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि सेना के कट्टरपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री और उनके साथ साथियों को मौत के घाट उतार दिया गया।    
  • 2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्की में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ। 2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी अंतरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में बागी सैनिकों के हाथों मारा गया।         

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!