आज ही के दिन इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों को दी गई थी फांसी

Edited By Anil dev,Updated: 06 Jan, 2020 11:02 AM

history of the day indira gandhi killers hanging beant singh

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को इसी दिन फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षाकर्मी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 1984 को सरकारी आवास पर उन्हें गोली मार दी थी। इस षड्यंत्र...

नेशनल डेस्क: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को इसी दिन फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षाकर्मी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 1984 को सरकारी आवास पर उन्हें गोली मार दी थी। इस षड्यंत्र में केहर सिंह भी शामिल था। बेअंत सिंह को उसी वक्त अन्य सुरक्षा कर्मियों ने मार गिराया था।  इस तारीख से जुड़़ी कुछ और महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-  


1664 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।    
1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन।
1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म। 
1959: भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्‍म इसी दिन हुआ था। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने विश्वकप जीता। 
1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।  
1977 : संगीत कंपनी ईएमआई ने रॉक बैंड‘सेक्स पिस्टल्स’के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उनके साथ करार रद्द किया। 
1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!