Edited By Anil dev,Updated: 02 May, 2018 12:52 PM
साल के हर दिन की तरह 2 मई के नाम पर भी इतिहास की कई अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। अच्छी घटनाओं में कहें तो भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म दो मई को ही हुआ था और बुरी घटनाओं की बात करें तो महान चित्रकार...
नई दिल्ली: साल के हर दिन की तरह 2 मई के नाम पर भी इतिहास की कई अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। अच्छी घटनाओं में कहें तो भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म दो मई को ही हुआ था और बुरी घटनाओं की बात करें तो महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। इतिहास की बहुत सी अन्य घटनाएं साल के इस 122वें दिन के नाम दर्ज हैं। ऐसी ही कुछ घटनाओं का क्रमवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1519 : महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन ।
- 1921 : पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फ़ल्मि निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित राय का जन्म।
- 1924 : नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया ।
- 1933 : जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।
- 1945 : इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
- 1949 : महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।
- 1950 : फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
- 1952 : दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहानिसबर्ग तक पहली उड़ान भरी
- 1986 : अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।
- 2002 : पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के $खिलाफ 329 रन बनाए।