आज के दिन मायावती को फोर्ब्स ने किया दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शुमार

Edited By Anil dev,Updated: 28 Aug, 2018 11:04 AM

history of the day mayawati forbes australia

साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स ’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया।

नई दिल्ली: साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स ’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया।  28 अगस्त की तारीख में इतिहास में दर्ज देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

          

  • 1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया। 
  • 1845 : प्रसिद्ध पत्रिका साइंटीफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा। 
  • 1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म। 
  • 1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़रिाक़ गोरखपुरी का जन्‍म। 
  •  1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।
  •  1914 : पहला विश्‍व युद्ध शुरू।
  • 1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की। 
  • 1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
  •  1924 : जॉॢजया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत। 
  • 1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया। 
  • 1972 - साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीय करण बिल पारित। 
  • 1984 : सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 
  • 1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी। 
  • 1990 : ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
  •  1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की। 1
  • 996 : इंग्लैंड के प्रिंस चाल्र्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया। 
  • 1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद। 
  • 2008 : अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका फोब्र्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!