इतिहास: आज के ही दिन मोदी ने ली थी PM पद की शपथ

Edited By Anil dev,Updated: 26 May, 2018 12:33 PM

history of the day narendra modi insurance policy japan

भारत में 26 मई की तिथि को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिए जाने के लिए याद रखा जाता है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था और मोदी ने इस दिन देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ...

नई दिल्ली: भारत में 26 मई की तिथि को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिए जाने के लिए याद रखा जाता है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था और मोदी ने इस दिन देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। देश दुनिया में 26 मई के नाम इतिहास में और भी कई घटनाएं दर्ज हैं, जिनका सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

  • 1739: मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने र्पिसया के शाह नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे भारतीय साम्राज्य से अफगानिस्तान अलग हो गया। 
  • 1822: नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत। 
  • 1926: लेबनान ने संविधान अपनाया।
  • 1957:बम्बई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई। 
  • 1969: अपोलो 10 अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे। 
  • 1973: बहरीन ने संविधान अपनाया।
  • 1983: जापान में आये 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत। 
  • 1987: श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा। 
  • 1991:थाईलैंड के बैंकाक के निकट एक जंगल में विमान हादसे में 223 लोगों की मौत। 
  • 1999: इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। 
  • 2000: हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाकें दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे। 
  • 2014: नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!