आज का इतिहास: बहुत कुछ दर्ज है इस तारीख के नाम

Edited By Anil dev,Updated: 09 Mar, 2019 02:11 PM

history of the day shashi tharoor yuri gagarin shashi tharoor pakistan

साल के तीसरे महीने का यह आठवां दिन कई घटनाओं का गवाह रहा है। विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय पक्ष को पूरी मजबूती से रखने वाले देश के अनुभवी राजनयिक शशि थरूर आज ही के दिन पैदा हुए थे और देश के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म भी नौ मार्च...

नई दिल्ली: साल के तीसरे महीने का यह आठवां दिन कई घटनाओं का गवाह रहा है। विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय पक्ष को पूरी मजबूती से रखने वाले देश के अनुभवी राजनयिक शशि थरूर आज ही के दिन पैदा हुए थे और देश के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म भी नौ मार्च को ही हुआ था।  देश दुनिया के इतिहास में नौ मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-  
 

  • 1934 : रूसी सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरिन का जन्‍म। 
  • 1951 : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म। 
  • 1956 : भारत के प्रसिद्ध राजनयिक शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म। 
  • 1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।       
  •  1967: सोवियत तानाशाह जोसेफ स्तालिन की पुत्री स्वेतलाना ने देश छोड़ा और नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पहुंचकर राजनीतिक शरण मांगी।
  • 1973 : उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया। 
  • 1986 : सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया। 
  • 1999 : ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल र्बिमंघम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।     
  •  2004 : पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले‘शाहीन-2’(हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!