इतिहास: भारत और विश्व इतिहास में कई मायनों में खास है यह दिन

Edited By Anil dev,Updated: 16 Jan, 2019 10:27 AM

history of the day spain maharashtra america michael bachelet chile

देश और दुनिया के इतिहास में 16 जनवरी कई कारणों से महत्वपूर्ण है , क्योंकि इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं।  कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में इस दिन दर्ज हैं , जो इस प्रकार है :-

नई दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में 16 जनवरी कई कारणों से महत्वपूर्ण है , क्योंकि इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं।  कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में इस दिन दर्ज हैं , जो इस प्रकार है :-  
 

  • 1547 - इवान चतुर्थ ‘इवान द टैरिबल’ रूस का जार बना। 
  • 1556 - फलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने। 1581 - ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर कानूनी घोषित किया। 
  • 1681- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ। 
  • 1761 - पांडेचेरी पर से अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों का अधिकार हटा दिया। 
  • 1769 - कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया 1943 - इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला। 
  • 1947 - विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए। 
  • 1920 -‘लीग ऑफ नेशंस’ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की। 
  • 1955 - पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन। 
  • 1969 - सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’और ‘सोयुज 5’ के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ। 
  • 1979 -‘शाह ऑफ ईरान’सपरिवार मिस्र पहुंचे। 
  • 1991 -‘पहला खाड़ी युद्ध’(अमेरिका की इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू)। 
  • 1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि। 
  • 1995 - चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिॢदन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता। 
  • 1996 - हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नई आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।
  • 1989 - सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।
  •  1999 - भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने, टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित। 
  • 2000 - चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को‘साकार बुद्ध’के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
  •  2003 - भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना। 
  • 2005 - जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अकाहर पर शिंकजा कसने के लिए एफ.बी.आई. ने भारत से मदद मांगी। 
  • 2006 - समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!