आज का इतिहास: आज के दिन की घटना ने बदल दिया था पूरे देश का भविष्य

Edited By Anil dev,Updated: 21 May, 2018 11:30 AM

history of the day sri lanka rajiv gandhi america

Aaj Ka Itihas: साल के पांचवें महीने का यह 21वां दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने देश का पूरा भविष्य बदलकर रख दिया। लिट्टे उग्रवादियों ने इस दिन देश के पूर्व युवा प्रधानमंत्री...

नई दिल्ली: साल के पांचवें महीने का यह 21वां दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने देश का पूरा भविष्य बदलकर रख दिया। लिट्टे उग्रवादियों ने इस दिन देश के पूर्व युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया।  लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर आई और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए। 46 साल के युवा नेता को खोने का मातम पूरे देश में देखा जा सकता था। 21 मई को ही 18 बरस की एक लड़की ने देश के लिए खूबसूरती का सबसे बड़ा तमगा हासिल किया। सुष्मिता सेन ने 21 मई को ही ब्रह्मांड सुंदरी (मिस यूनिवर्स) का खिताब अपने नाम किया था।

इतिहास में आज के नाम पर दर्ज देश दुनिया की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 

  • 1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की। 
  • 1819 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था। 
  • 1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया। 
  • 1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
  •  1881 : अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना। 1881 : यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना। 
  • 1904 : पेरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना। 
  • 1918 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी। 
  • 1929 : भारत की पहली एयर कार्गो सेवा तत्कालीन कलकत्ता (अब कोलकाता) और बागडोगरा के बीच शुरू। 
  • 1935 : पाकिस्तान का क्वेटा शहर भूकंप में बुरी तरह तबाह हुआ और 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई। 
  • 1991 : तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या।  
  • 1994 : सुष्मिता सेन 43वें मिस यूनिवर्स पुरस्कार से नवाजी गईं। 
     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!