इतिहास: आज ही के दिन मिली थी विधवा पुर्निववाह को कानूनी मान्यता

Edited By Anil dev,Updated: 16 Jul, 2018 01:04 PM

history of the day swedish bank america national geographic

16 जुलाई का दिन भारत में विधवाओं के लिए समाज में फिर से स्थापित होने का अवसर लेकर आया। दरअसल 159 साल पहले आज ही के दिन भारत में विधवा पुर्निववाह को कानूनी मान्यता मिली थी। अंग्रेज सरकार से इसे लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का बड़ा...

नई दिल्ली: 16 जुलाई का दिन भारत में विधवाओं के लिए समाज में फिर से स्थापित होने का अवसर लेकर आया। दरअसल 159 साल पहले आज ही के दिन भारत में विधवा पुर्निववाह को कानूनी मान्यता मिली थी। अंग्रेज सरकार से इसे लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का बड़ा योगदान था। उन्होंने अक्षय कुमार दत्ता के सहयोग से विधवा विवाह को हिंदू समाज में स्थान दिलवाने का काम शुरू किया। विद्यासागर ने अपने बेटे का विवाह भी एक विधवा से ही किया था। इस अधिनियम से पहले हिंदू समाज में उच्च जाति की विधवा महिलाओं को विधवा होने के बाद दोबारा शादी की इजाजत नहीं थी।  16 जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-    

  

  • 1661 : स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया। 
  • 1790 : अमेरिकी कांग्रेस ने कोलंबिया की स्थापना की। 
  • 1798 : अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग बना ।
  •  1856 : हिंदू विधवाओं के पुर्निववाह को कानूनी मान्यता मिली। 
  • 1890 : पाॢकंसन नाम के एक डॉक्टर ने पाॢकंसन बीमारी के बारे में अपनी जॉच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पाॢकन्सन्स रखा गया। 1925 : इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की। 
  • 1925 : नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के ²श्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली। 
  • 1945 : अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया। 1951 : नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1969 : बज एल्ड्रिन ने चंद्रमा पर पहला कदम रखा। 
  • 1990 : यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 
  • 1999 : जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु। 
  • 2003 : पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी। 
  • 2006 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित। 2007 बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शे$ख हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। 
  • 2015 : वैज्ञानिकों ने प्लूटो ग्रह की नजदीकी तस्वीरें जारी कीं। 
     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!