इतिहासः आज के दिन ही हुई थी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना

Edited By Isha,Updated: 10 Jun, 2018 10:22 AM

history today was the establishment of the allahabad high court

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:  1776 में अमरीका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1866 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई, इसे पहले आगरा

नई दिल्ली (वार्ता): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की काफी प्रमुख घटनाएं हुई थी।1776 में अमरीका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1866 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई, इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था। आजे के ही दिव हुई कुछ खास घटनाएं इस प्रकार है।

 

  • 1897 में प्रसिद्ध क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद‘बिस्मिल’का जन्म। 
  • 1921 में ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार प्रदान किया गया। 1940 में इटली ने मित्र देशों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 
  • 1942 में अमरीका और तत्कालीन सोवियत रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
  • 1944 में अमरीका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया। 
  • 1947 में अमरीका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई। 1948 में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  लालू प्रसाद यादव का जन्म।  
  • 1955 में फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत। 
  • 1964 में जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देशभर में बिखेरा गया। 
  • 1983 में जाने-माने उद्योगपति और स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी घनश्यामदास बिड़ला का निधन। 
  • 2008 में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। 2012 में अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।  

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!