इतिहास: आज के दिन हुई थी नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा

Edited By Anil dev,Updated: 12 Jun, 2018 10:41 AM

histroy of the day nelson mandela indira gandhi pakistan australia

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक डायरी लिखी गई थी, जो दुनिया में अब भी सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। इस डायरी को किसी बड़े लेखक ने नहीं बल्कि ऐन फ्रैंक नाम की एक किशोरी ने लिखा था, जिसका परिवार यहूदी होने की वजह से एमस्टर्डम में छिपकर...

 नई दिल्ली: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक डायरी लिखी गई थी, जो दुनिया में अब भी सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। इस डायरी को किसी बड़े लेखक ने नहीं बल्कि ऐन फ्रैंक नाम की एक किशोरी ने लिखा था, जिसका परिवार यहूदी होने की वजह से एमस्टर्डम में छिपकर रह रहा था लेकिन वह नाजियों की नजर से बच नहीं पाए और पकड़े गए।  ऐन ने अपनी डायरी में छिपकर रहने के दौरान बिताई गई जिंदगी के बारे में लिखा है। इसके प्रसंग दिल को छू जाने वाले हैं और युद्ध से लोगों का जीवन किस कदर प्रभावित होता है, उसका ब्योरा है। एन फ्रैंक की मौत यातना शिविर में हुई। ऐन का जन्म 12 जून 1929 को हुआ था।  इस दिन इतिहास में और भी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, जिनका सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-      

  • 1964: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।  
  • 1975: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया।  
  • 1998 : भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय। 
  • 1999 : पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि।           
  • 2001: सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।  
  • 2002: बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत। इस दिवस का मकसद लोगों में बालश्रम को लेकर जागरूकता फैलाना था। 
  •  2007: ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!