अमरनाथ यात्राः सेना की सख्ती से डरा हिज़्बुल, जारी किया ऑडियो

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2018 04:54 PM

हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से कथित तौर पर जारी किया गया एक ऑडियो सामने आया है जिसमें उसने अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया है।ऑडियो में कहा गया है कि श्रद्धालुओं को तब तक डरने की जरूरत नहीं है जब तक वह कश्मीर केवल अपने...

नेशनल डेस्क (संजीव शर्मा ): कश्मीर में सेना की सख्ती रंग दिखाने  लगी है। घाटी में हिंसा के लिए जिम्मेदार सबसे बड़े आतंकी संगठन हिज़्बुल ने  कहा है कि वह श्री अमरनाथ यात्रा  पर हमला नहीं करेगी। यह ऐलान किसी और ने नहीं बल्कि खुद हिजबुल कमांडर रियाज़ नाइकू ने  किया है। नाइकू ने एक ऑडियो जारी किया है जिसमे उसने श्री अमरनाथ यात्रियों को अतिथि तक की संज्ञा दी है। यह आतंकियों पर कसते सेना के शिकंजे का ही परिणाम है। इसे सेना की बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

सेना ने  राज्यपाल  शासन लगने के साथ ही जिन टॉप 21 आतंकियों की हिट लिस्ट जारी की थी उनमे  हिज़्बुल के  11 आतंकी थे. जाहिर है  रियाज़ नाइकू का नाम सबसे ऊपर था।  सेना की उसी सूची ने अपना असर दिखाया है।  रियाज़ नाइकू ने बाकायदा ऑडियो क्लिप जारी करके  कहा है कि  हिज़्बुल श्री अमरनाथ  यात्रा को कतई टारगेट नहीं कर रही।

करीब 15 मिनट के इस ऑडियो क्लिप में  नाइकू ने श्री अमरनाथ यात्रियों को  मेहमान बताते हुए कहा है कि उन्हें यात्रा पर बिना किसी डर के आना चाहिए क्योंकि उनसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कश्मीर में मेहनत मजदूरी कर रहे बिहारियों तक का उदाहरण दिया है। नाइकू के अनुसार बिहारी घाटी के हर कोने में मौजूद हैं, हमने कभी उनको तंग नहीं किया। 

उल्लेखनीय है कि  श्री अमरनाथ यात्रा  वीरवार 28  जून से शुरू हो रही है। यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध कुए गए हैं। रेडियो वाहन, ड्रोन मैपिंग के साथ साथ यात्रा मार्ग पर ब्लैक कैट कमांडोज भी तैनात किए गए हैं। करीब एक दशक बाद पहली बार श्री अमरनाथ यात्रा के लिए इतने कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं। खुद सेना प्रमुख बिपिन रावत दो बार यात्रा मार्ग परदिए जाने वाले  सुरक्षा कवर की समीक्षा कर चुके हैं। उधर, ऑपरेशन ऑल आउट और केटीसी के दूसरे चरण के तहत सेना ने  हिट लिस्ट में मौजूद आतंकियों को मार  गिराने के लिए  अभियान तेज कर दिया है।

बुरहान वाणी के बाद हिज़बुल के सभी टॉप कमांडर्स को ढेर कर चुकी है। जिसने भी हिजबुल की कमान संभाली सेना ने उसे मार गिराया है। ऐसे में हाल ही में हिज़बुल  के कमांडर बने रियाज़ नाइकू निश्चित तौर पर सेना के इस  हिट लिस्ट अभियान से  दहशत में हैं और शायद इसीलिए उन्होंने  ऑडियो क्लिप जारी करके  खुद के लिए राहत हासिल करने का दांव चला है। सेना इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है और उसने दोहराया है की इसके बावजूद उसके टारगेट कोई फर्क नहीं आने वाला।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!