देशभर में आज होली की धूम, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- नया पर्व जोश व ऊर्जा का संचार करे

Edited By rajesh kumar,Updated: 29 Mar, 2021 08:52 AM

holi is celebrated across the country today pm modi wishes all the best

होली के इस पावन अवसर पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने होली के मौके पर ट्वीट कर बधाई दी।

नेशनल डेस्क: देश में आज होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली के इस पावन अवसर पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने होली के मौके पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए लिखा कि, आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।

गृह मंत्री शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने भी ट्वीट कर कहा- समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।

राष्ट्रपति कोविंद ने भी दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा- होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि होली के पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। रंगो का यह त्योहार आप सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास के साथ साथ उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आए।

राहुल गांधी ने दी बधाई 
होली के मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से कोरोना महामारी से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील भी की। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा- हमारे देश की विविधताओं के सभी रंगों के त्योहार होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें- सुरक्षित रहें।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीं शुभकामनाएं
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी होली की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो। वहीं, उन्होंने ट्वीट पर एक वीडियो पोस्ट कर भी संदेश दिया।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!