असम की धरती से कांग्रेस पर भड़के अमित शाह, बोले- अपने कार्यकाल में अशांति फैलाने वाले हमें ना दें सलाह

Edited By vasudha,Updated: 24 Jan, 2021 02:08 PM

home minister amit shah assam

गृहमंत्री अमित शाह ने असम की धरती से कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकाल में शांति, विकास नहीं ला सकी, वो आज हमें सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि  मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि इतने सालों तक...

नेशनल डेस्क: गृहमंत्री अमित शाह ने असम की धरती से कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकाल में शांति, विकास नहीं ला सकी, वो आज हमें सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि  मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि इतने सालों तक असम रक्त रंजित रहा, आपने क्या किया? जो भी किया वो नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने किया। गृहमंत्री असम के कोकराझार में  बीजेपी की 'विजय संकल्प समावेश' रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस को निशाने पर लिया।

 

असम में  शांति के एक नए युग की हुई शुरुआत: अमित शाह 

  • आज इस ऐतिहासिक रैली में पूरे देश को कहना चाहता हूं कि मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने बहुत रैलियां देखी।
  • मगर आज इस रैली को संबोधित करते हुए मेरे मन को अपरा शांति का अनुभव हो रहा है।
  • आज से ठीक एक साल पहले देश के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बोडो शांति समझौता हुआ।
  • बोडो शांति समझौते के साथ प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया कि उत्तर पूर्व में जहां-जहां अशांति है, वहां बातचीत कीजिए और शांति का मार्ग प्रशस्त कीजिए।
  • मुझे कहते हुए आनंद है कि मोदी जी की अगुवाई में जो BTR क्षेत्र का शांति समझौता हुआ, उसको एक साल आज पूरा हुआ है। 
  • आपका चुनाव भी समाप्त हो गया है और शांति के एक नए युग की शुरुआत हुई है।


असम में NDA की सरकार बनाइए: अमित शाह 

  • कांग्रेस पार्टी वर्षों तक असम को रक्त रंजित करती रही। अलग-अलग आंदोलन कराती रही।
  • पिछले 5 साल में असम में जो विकास हुआ है, वो पिछले 70 साल में नहीं हुआ।
  • असमी-गैरअसमी, बोडो-गैर बोडो करने वालों को पहचानिए। ये लोग ऐसी बाते राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रहे हैं।
  • भ्रष्टाचार मुक्त, घुसपैठिये मुक्त, आतंकवाद से मुक्त और प्रदूषण से मुक्त असम अगर बनाना है तो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही बना सकती है।
  • आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ असम में NDA की सरकार बनाइए और बोडो लैंड के विकास को सुनिश्चित करिए।

 

बोडो क्षेत्र विकास के रास्ते पर चल पड़ा: अमित शाह 

  • वर्षों से चली आई समस्या ने 5,000 से ज्यादा लोगों की जान ली, वो मोदी जी के दृढ़ निश्चय, मार्गदर्शन और हमारे प्रमोद जी के इनिशिएटिव के कारण आज ये समस्या शांत हो गई है।
  • आने वाले अनेक वर्षों तक हमारा बोडो क्षेत्र विकास के रास्ते पर आगे चल पड़ेगा।
  • असम सरकार ने असम की सह राज्य भाषा का दर्जा बोडो भाषा को देकर आज वर्षों पुरानी मांग समाप्त कर दिया है।
  • मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत आनंद हो रहा है कि 500 करोड़ रुपये सिर्फ बोडो क्षेत्र के रोड नेटवर्क के लिए आवंटित किए गए हैं।
  • ये रोड़ का जाल समस्त बोडो क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!