गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को जायेंगे CRPF के मुख्यालय

Edited By shukdev,Updated: 14 Nov, 2019 11:21 PM

home minister amit shah will visit crpf headquarters on friday

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुख्यालय जाएंगे और उसकी अभियान संबंधी तैयारी की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार शाह देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के...

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुख्यालय जाएंगे और उसकी अभियान संबंधी तैयारी की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार शाह देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के मुख्यालय जाएंगे। वह नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री बने हैं। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री को सीआरपीएफ की तैनाती और अभियानों के बारे में बताया जाएगा।

संभावना है कि वह जम्मू कश्मीर तथा नक्सल प्रभावित राज्यों में उसकी तैयारी की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को संभवत:एक घंटे तक चलने वाली बैठक के दौरान सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी गृह मंत्री के साथ बातचीत करेंगे। सीआरपीएफ में तीन लाख से अधिक कर्मी हैं। उसे आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी तथा देश में माओवाद विरोधी अभियानों के अनुकूल ढाला गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!