गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, लोगों तक पहुंचाएं जरूरी सामान

Edited By Yaspal,Updated: 25 Mar, 2020 06:11 PM

home ministry issued advisory ensure supply of essential goods

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों , पुलिस महानिदेशकों और पुलिस आयुक्तों से देश भर में लागू पूर्णबंदी के मद्देनजर अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अफवाहों पर अंकुश लगाने को कहा है। मंत्रालय...

नई दिल्लीः केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों , पुलिस महानिदेशकों और पुलिस आयुक्तों से देश भर में लागू पूर्णबंदी के मद्देनजर अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अफवाहों पर अंकुश लगाने को कहा है।
PunjabKesari
मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के कारण देश में 21 दिन की पूर्णबंदी लागू है इसलिए लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। इसे देखते हुए सभी जगहों पर खाद्य पदार्थों , चिकित्सा जरूरतों के साथ अन्य जरूरी सेवा उपलब्ध कराना राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी कदम उठाये जाने चाहिए।
PunjabKesari
मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अपने यहां रहने वाले लोगों को विश्वास में लेना होगा कि उन्हें किसी भी जरूरी वस्तु की कमी नहीं होने दी जायेगी और वे इस बारे में अफवाहों से बचें तथा हड़बड़ी में खरीददारी न करें। राज्यों से पूर्णबंदी के बारे में जारी किये गये दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
PunjabKesari

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!