गुजरात में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 श्रमिकों की मौ/त, 20 से ज्यादा घायल

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 05:03 PM

horrific road accident in gujarat truck and pickup collide

गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक की पिकअप ट्रक से भिड़ंत में सात श्रमिकों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भुजः गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक की पिकअप ट्रक से भिड़ंत में सात श्रमिकों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के तीन बजे से चार बजे के बीच खावड़ा के पास रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के भीतर हुआ। खावड़ा थाने के उप-निरीक्षक एम. बी. चावड़ा ने कहा, विपरीत दिशाओं से आ रहे एक ट्रक और बोलेरो कैंपर (पिकअप ट्रक) की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के सभी पीड़ित पिकअप ट्रक में सवार थे। उन्होंने कहा, ''क्षतिग्रस्त बोलेरो कैंपर में सात श्रमिक फंस गए थे। क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि, सभी सात श्रमिकों की मौत हो गई।

20 से अधिक घायल श्रमिकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस इस विशाल स्वच्छ ऊर्जा संयंत्र में हुए हादसे के लिए संभावित लापरवाही के पहलू की भी जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!